12 अप्रैल को पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पहुंचेंगे अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 12 अप्रैल को अम्बिकापुर पहुंचेंगे। रेल मार्ग से प्रातः 6:30 अम्बिकापुर स्टेशन पर उतरने के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि अम्बिकापुर नगर में निवासरत भाजपा सहित सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रातः 6:00 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का स्वागत करेंगे।

उक्ताशय की जानकारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दिया।