Chhattisgarh: विश्व विजय का विद्यार्थी परिषद से युवा आयोग तक का विजय सफर… पार्षद, भाजयुमो अध्यक्ष और अब युवा आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी..

Chhattisgarh State Youth Commission, President Vishwa Vijay Singh Tomar: छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से ही निगम और आयोग में नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज थी. लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद सोर्स सिफ़ारिश का दौर भी धीरे धीरे धीमा होता जा रहा था. इसी बीच आज से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आयोग में नियुक्ति शुरू कर दी है. इस क्रम में सरकार ने सरगुजा जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और युवा पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. जिसके बाद से अन्य निगम और मंडल में नियुक्ति का मार्ग भी साफ हो गया है.

Random Image

विश्वविजय सिंह तोमर का राजनैतिक सफर

– अध्यक्ष, ABVP पीजी कॉलेज इकाई
– प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ABVP छत्तीसगढ़
– नगरमंत्री, ABVP अम्बिकापुर इकाई
– नगर कार्यसमिति सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा अम्बिकापुर मंडल
– नगर उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा अम्बिकापुर मंडल
– जिला कार्यालय सह-मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा
– प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़
– जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा
– पार्षद, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर
– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रथम वर्ष प्रशिक्षित

कांग्रेस के गढ़ से पार्षद

विद्यार्थी जीवन से ही जुझारू और परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता रखने वाले विश्व विजय सिंह तोमर वार्ड क्रमांक 33 से मौजूदा दौर में पार्षद भी है. विश्वविजय ने कांग्रेस का गढ़ वार्ड क्रमांक 33 से विनय शर्मा उर्फ़ बंटी शर्मा को करारी शिकस्त दी थी. और चुनाव जीतने के बाद से अपने वार्ड के में कराए गए कार्यों की वजह से तोमर पूरे शहर में लोकप्रिय हो गए. अपने कार्य और अपने भाजपा संगठन के दायित्वों को इमानदारी पूर्वक निभाने की वजह से वो युवाओं और संगठन की निगाह में काफी कर्तव्यनिष्ठ समझे जाने लगे. लिहाज़ा उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया गया. कुल मिलाकर अब विश्व विजय सिंह तोमर नगर निगम अम्बिकापुर के पार्षद, सरगुजा जिला भाजयुमो अध्यक्ष के साथ अब युवा आयोग की नई ज़िम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं.

img 20240925 wa00011500912893414305997