Breaking News: अम्बिकापुर में बच्चों को जहर मिला कुरकुरे देकर पिता ने लगाई फांसी, 4 वर्षीय बेटी की मौत; बेटे की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यवसाई ने अपने दो मासूम बच्चों को कुरकुरे में जहर मिलाकर दे दिया। जिसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा विहार की है।

जानकारी के मुताबिक़, बीती रात सुदीप मिश्रा नाम के व्यवसाई ने अपनी 4 वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे को कुरकुरे में जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद ख़ुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को लगी तो दोनों बच्चो को इलाज के लिए मेडिकल कालेज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान 4 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। वहीं डेढ़ वर्ष के बच्चे की हालत गंभीर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस को घर की तलाशी के दौरान, अलग कमरे से 6 पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है। जांच जारी है।