सरगुज़ा : अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक बने अर्जुन गुप्ता

सीतापुर/अनिल उपाध्याय : अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक कमलेश सोनी के दिशानिर्देश में विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का गठन करते हुए सर्वसम्मति से अर्जुन गुप्ता को संयोजक बनाया गया। उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह सचिव शिवभरोष बेक सहसचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं इंद्रकुमार सिंह एवं मीडिया प्रभारी देवीदयाल सिंह चौधरी को बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्य अंजनी कुमार शाह, कृष्ण कुमार गुप्ता, जगमनी पैंकरा, स्टीफन केरकेट्टा, कलावती पैंकरा, रामलाल गुप्ता, जगनराम विशी, कार्तिक दास मानिकपुरी, श्याम प्रसाद गुप्ता एवं उमेश मिश्रा को बनाया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी देवीदयाल सिंह चौधरी ने दी।