अम्बिकापुर: अवैध मुरम उत्खनन खनन में लगे जेसीबी और टिप्पर जब्त… बिना अनुमति के चल रहा था काम

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने राजस्व तथा खनिज विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन पर शत-प्रतिशत रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शासन द्वारा रोक के बावजूद अवैध बालू तथा मुरुम खनन से संबंधित आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में राजस्व विभाग के द्वारा बिना अनुमति के श्रीगढ़ व कांतिप्रकाशपुर की सीमा क्षेत्र में हो रहे अवैध मुरम उत्खनन में लगे जेसीबी व टिप्पर को जब्त कर आवश्यक कार्यवाही किया गया। अवैध खनन औऱ उत्खनन करने वालो में दहशत व्याप्त है।
     
अम्बिकापुर तहसील के अंतर्गत तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी के निर्देशन में राजस्व विभाग, खनिज विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई।