मोहन, सेवक और विचार की अगुवाई मे भाजपाईयो ने बनाया एक विचार…

सरगुजा(अम्बिकापुर)

 

  • कृषि मंत्री बृजमोहन, गृहमंत्री रामसेवक और पूर्व मंत्री रामविचार ने संभाला मंच
  • राजमोहनी भवन मे भाजपा कार्यकर्ताओ मे जान फूंकने की कोशिश
  • एकजुटता दिखा कर भाजपा प्रत्याशी कमल भान को जिताने की ली प्रतिज्ञा
  • बृमोहन ने कहा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लडा जा रहा है चुनाव

 

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सरगुजा पहुंचे प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को बैठक लेकर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार कर दिया। उन्होनें सरगुजा जिले में कार्यकर्ताओं से 31 मार्च को होने वाले नामांकन की जोरदार तैयारी करने कहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए यह चुनाव लड़ा जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर छत्तीसगढ़ सरकार की उपलिब्धयों को बतलाएं। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों का एक-एक दाना धान अधिक मूल्य देकर खरीद रही है। साथ ही बिना ब्याज  किसानों को ऋण दे रही है। पम्प के लिए बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। यह सब सरकार की उपलब्धियां है। इसे जाकर कार्यकर्ता किसानों को बतलाएं। mum1

बैठक को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा ने कहा कि पिछली बातों को भुलकर नई ऊर्जा के साथ चुनाव में तनमन से समर्पित हो जायें। उन्होने समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से घर-घर जाकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर बताने व कार्यकर्ताओं से बूथ लेबल तक की तैयारी में जुट जाने कहा।

रामविचार नेताम ने इस दौरान सभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में पूछा साथ ही महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और कमलवाहिनी के पदाधिकारियों से चुनाव में विषेष तैयारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिए। सरगुजा जिले के प्रत्याशी कमलभान ंिसंह निश्चित रुप से जीतकर आएंगे और केन्द्र की भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेकेंगें।

बैठक को सम्बोधित करते हुए कमलभान सिंह ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने व सरगुजा को विकास पथ पर अग्रणी हेतु कमल पर बटन दबाकर एक नया इतिहास रचने के लिए सब मिलकर राष्ट्रहित में कदम बढ़ाए,

अनुराग सिंह देव ने बैठक की आसंदी से बोलते हुए अपील की कि घर-घर मोदी, हर घर मोदी के नारे के साथ पीछले लोकसभा सीट के जीत का रिकार्ड तोड़कर एक समृद्ध राष्ट्रनिर्माण के लिए अपना बहुमुल्य योगदान देने का कष्ट करें।

कार्यक्रम में बिधान चन्द्र कर, अनिल सिंह मेजर, कृष्णाराय, भीमसेन अग्रवाल, विजयनाथ सिंह, सिद्धनाथ पैंकरा, राजाराम भगत, प्रबोध मिंज, ललनप्रताप सिंह, अखिलेष सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, सावित्री जायसवाल, पी.आर. कष्यप, अम्बिकेष केषरी, राजकुमार अग्रवाल, ओमप्रकाष जायसवाल, प्रषांत शंकर त्रिपाठी, रामलखन सिंह पैंकरा, दिनेष गुप्ता, अषोक गुप्ता, हरपाल सिंह भामरा, माया मिश्रा, अनामिका पैंकरा, मुनेष्वर राजवाडे, सरोज गुप्ता, मुरारीलाल बंसल, धनीराम यादव, रविन्द्र गुप्त भारती,  राजकुमार बंसल, रामलखन महंत, वृजकिषोर पाण्डेय, विनोद हर्ष, रोषन गुप्ता, अनिल सिंह, रज्जु राम भगत, बोध प्रसाद यादव, डी.के. पुरिया, विजय व्यापारी, अनिल जायसवाल, श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय, गोपाल राम, गुलामनबी अंसारी, राजेष कष्यप, प्रभात खलखो, प्रभावती सिंह, राजकुमारी सिंह मरावी,  जन्मेजय मिश्रा, मंजुषा भगत, प्रमानंद तिग्गा, संजय गुप्ता बोड़ा, मनोज गुप्ता, रजनी चैबे, जफर खान, अनुप गुप्ता, आकाष गुप्ता, शैलु सिंह, तजिन्दर बग्गा, निलेष सिंह, हरमिन्दर सिंह टिन्नी देवकी त्रिपाठी, किरण सोनी, किरण मिश्रा, अजय सिंह, संजीत सिंह, पीयुष त्रिपाठी, छोटु थामस भी उपस्थित थे।