महिला दिवस पर ब्लाक मुख्यालय में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

उदयपुर क्रान्ति रावत- ब्लाक मुख्यालय उदयपुर में शारदा महिला मंडल द्वारा पुराने जनपद भवन में महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से थीम गेम, नृत्य, भाषण, चुटकुला, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिला श्रीमती ललीता देवी, सरस्वती देवी, कौशल्या यादव, तथा कौशल्या महंत, रफीकुन निशा, चन्द्रमणी साहू, निर्मला ताम्रकार को पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने उपस्थित महिलाओं ने समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों को दूर करने की पहल का आह्वान किया तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया। एक महिला के शिक्षित होने से परिवार के साथ साथ समाज भी शिक्षित होता है, इसलिए महिला शिक्षा अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं से प्रेरणा लेते हुए स्वयं भी अपने अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में जागरूकता के लिए सामान्य ज्ञान के प्रश्न पुछे गए और उनके बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सविता गुप्ता, शांति सिंह, अंजना गुप्ता, कल्पना भदौरिया, किरण सोनी, किरण बारी, मधु, पुष्पलता, सुमन श्रीवास्तव, अंजू कश्यप, प्रेमा गुप्ता, मंजू साहु, विमला शर्मा, सुरेखा, कौशिल्या, विद्या, मुन्नी प्रजापति, अंजू पाण्डेय, मनोरमा राय सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल रही।