अम्बिकापुर : यातायात नियमो का कडाई से पालन कराने एसपी ने दिए स्पष्ट निर्देश…

Surguja Ambikapur Police
Surguja Ambikapur Police

अम्बिकापुर

  • जन संबोधन प्रणाली के माध्यम से नियम तोडने वालो को समझाईस..
  • यातायात नियमो के पालन को लेकर एसपी ने कडे तेवर
  • एसपी ने दिए यातायात पुलिसकर्मियो को स्पष्ट निर्देश

सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर में यातायात नियमों का पालन कराने हेतु यातायात पुलिस द्वारा निरंतर चालानी कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर वाहन चालक यातायात नियमों का लगातार उल्लघंन करते हुये नजर आ रहे हैं जिसके कारण सड़क दुर्घटना एवं सड़क दुर्घटना के कारण मृत्यु की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। अम्बिकापुर शहर के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में शहर के प्रमुख चौक चौराहों में अम्बिकापुर यातायात पुलिस द्वारा पी.ए.सिस्टम (जन संबोधन प्रणाली) के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाईश देने का कार्य करेगी। इस कार्य हेतु यातायात पुलिस को 10 नग पी.ए. सिस्टम (जन संबोधन प्रणाली) उपलब्ध कराया गया है, इस यंत्र के माध्यम से तेज रफ्तार से जाने वाले वाहन,तीन सवारी वाहन,वाहन चालन के दौरान मोबाईल से बात करने वाले वाहन चालकों तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को लगातार समझाईश दी जायेगी, इसके बावजूद भी नियमों का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
इसी तारतम्य में दिनांक 11.04.2014 को पुलिस अधीक्षक सरगुजा   श्री सुन्दरराज पी. द्वारा यातायात पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक लेकर इस विषय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि सड़क दुर्घटना से जिले को हो रही जन-धन हानि को कम किया जा सके