साहब अम्बिकापुर में कब तक मिल जाएगी फ्री वाईफाई सेवा ?

wifi-ambikapur_nager_nigam
wifi-ambikapur_nager_nigam

सिलफिली पंचायत बन गया डिजिटल गांव … लेकिन अम्बिकापुर का सपना अधूऱा

चुनाव के बाद आम जनता को फ्री वाईफाई देने का महापौर नें किया था वादा

युवाओ को निगम की इस योजना से काफी उम्मीद

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर नगर निगम की खराब आर्थिक व्यवस्था से एक तरफ आम लोग मूलभूत सुविधाओ से महरुम है.. तो दूसरी ओर निगम प्रशासन आम जनता से किए वादे को निभाने में भी असफल नजर आ रहा है… इसका एक उदाहरण शहर के कई क्षेत्रो को वाईफाई जोन बनाने के वादे का है … जो वादा अब तक धरातल में नही उतर सका है… लेकिन महापौर का दावा है कि वो फ्री वाईफाई जोन की योजना के लिए लगातार प्रयासरत है।

अम्बिकापुर नगर पालिक निमग की स्थापना के तीसरे कार्यालय में कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद से ही निगम की माली हातल खराब हो गई है… जिससे निगम प्रबंधन द्वारा आम जनता से किए गए कई दावे धरातल पर नही उतर सके है… चुनाव जीतने के बाद शासकीय चिकित्सक से महापौर बने डाँ अजय तिर्की नें निगम क्षेत्र की तीन चार स्थानो को फ्री वाई फाई जोन बना कर …. अम्बिकापुर का विकास महानगरो की तर्ज पर करने का वादा किया था.. जिसके लिए निगम की रिलांयस कंपनी से भी बात हुई थी… लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी वाईफाई की सुविधा आम लोगो को नही मिल सकी है.. जिससे नगर वासी खासकर युवाओ का उत्साह पस्त होता दिख रहा है…

nigam bulding ambikapur

धीमी राजस्व वसूली और प्राप्त होने वाली आय से ज्यादा खर्च की स्थिती से अम्बिकापुर निगम प्रबंधन नही उबर पा रहा है… जिस कारण मूलभूत सुविधाओ के साथ आधुनिक सुविधाओ का ख्वाब अब तक ख्बाव ही बना हुआ है… खैर निगम की सत्ता पर अपने बलबूते काबिज शहर के काबिल और उच्च शिक्षा प्राप्त महापौर डाँ अजय तिर्की आर्थिक समस्या के कारण लगे ग्रहण को हटाने का भरपूर प्रयास कर रहे है..और खासकर शहर के सार्वजनिक हलचल वाले निर्धारित इलाको को फ्री वाईफाई जोन बनाने की भरसक प्रयास कर रहे है… जिसके लिए रिलायंस कंपनी से उनकी अब भी बात जारी है..

अम्बिकापुर से लगा सिलफिली गांव देश का दूसरा और छत्तीसगढ का पहला फ्री वाईफाई जोन वाला आधुनिक गांव बन चुका है… तो ऐसे में अम्बिकापुर निगम क्षेत्र को फ्री वाईफाई जोन बनाने में अडचन आना…..समझ से परे है…. बहरहाल इस आधुनिक सुविधा के लिए एक तरफ जंहा महापौर प्रयास जारी रखने की बात कह रहे है.. तो वही शहर के लोग निगम से मिलने वाली इस आधुनिक सुविधा का इंतजार कर रहे है…. लेकिन देखना ये है वादो के साथ सत्ता में आए निगम के नुमाईंदे लोगो को ख्वाब को कब तक हकीकत में बदलते है।

क्या कहते है शहर के युवा………

youth 1प्राची पाण्डेय , छात्रा 

आज कल सभी युवा एंड्रावाईड फोन यूज करते है… सभी को इंटरनेट की जरुरत है… इसलिए वाईफाई जोन बनने से हमारे साथ शहर वासियो को काफी लाभ मिलेगा। प्राची नें कहा कि आधुनिक समय में इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ गया है। इसलिए अम्बिकापुर निगम प्रशासन को चाहिए कि वो जल्द से जल्द अम्बिकापुर में फ्री वाई फाई जोन बनाए।

अनीश सिंह ,छात्र

नगर निगम द्वारा तीन महीने पहले ये दावा किया गया था कि शहर के व्यस्ततम स्थानो में फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाएगी.. लेकिन अभी तक ये सुविधा आम लोगो के साथ युवाओ के साथ मजाक कर रहा है… एक तरफ देश के प्रधानमंत्री डिजिटल इण्डिया का सपना देख रहे है.. तो दूसरी ओर अम्बिकापुर नगर निगम युवाओ के इस सपने के साथ खिलवाड कर रहा है। अनीश नें कहा जब सिलफिली जैसे गांव में फ्री वाईफाई की सुविधा मिल सकती है तो फिर अम्बिकापुर में क्यो नही।

 

आगे की लिंक में पढिए… सिलफिली बना देश का दूसरा डिजिटल गांव और छत्तीसगढ का पहला डिजिटल गांव https://fatafatnews.com/making-the-second-digital-village-silfili/