तरुण, शरद औऱ आनंद अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित

अम्बिकापुर

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता का आयोजन त्रिवेन्द्रम में किया जाना है। जिसके लिए छत्तीसगढ के खिलाडी दल में अम्बिकापुर के तीन खिलाडियो का चयन हुआ है।  इस प्रतियोगिता में 15 मार्च से 17 मार्च तक होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता में अम्बिकापुर आदिवासी विकास विभाग के कन्या क्रीणा परिसर से शरद दुबे और स्वास्थ विभाग से तरुण आदित्य दुबे का चयन हुआ है। जबकि 21 मार्च से 26 मार्च तक त्रिवेन्द्रम में ही आयोजित अखिल भारतिय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिये आदिवासी विकास विभाग क्रीणा परिसर के आनंदधर दिवान को दल मे शामिल किया गया है।

इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए शरद दुबे एवं तरुण दुबे को इन्डो श्रीलंका मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है ,,, जबकि आनंदधर दीवान गत वर्ष राज्य स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता के विजेता रहे थे। भारतीय सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित तीनो खिलाडियो को सरगुजा कलेक्टर ऋतु सैन नें शुभकामनाएं दी है।  और इस प्रतियोगिता में भी पूर्व प्रदर्शन को दोहराने की बात कही है। इसके साथ ही आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त के आर परस्ते ने भी इसे विभाग के लिये गौरव की बात कह कर इन खिलाडियो का शुभकामनाएं दी है।