70 करोड़ के कार्यो की उपलब्धि पर भाजपा ने निकाली विकास सन्देश पद यात्रा…

अम्बिकापुर भाजपा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो के लिए आज सरगुजा भाजपा के द्वारा विकास सन्देश पद यात्रा निकाली गई.. यह यात्रा अंबिकापुर के गांधीचौक से शुरू की गई, और रिंग रोड होते हुए शहर का भ्रमण किया.. भाजपा ने अंबिकापुर को मिली सत्तर करोड़ के विकास कार्यो की सौगात को जनता तक पहुचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है.. यात्रा सभी भाजपा पदाधिकारियो सहित भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हुए.. वही वर्तमान में अंबिकापुर शहर की सबसे बड़ी समस्या रिंग रोड के निर्माण के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया की सड़क का टेंडर हो चुका है एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा..

IMG 20170903 WA0000

 

यात्रा में पूर्व हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी,जिला उपाध्यक्ष शकुन्तला पाण्डेय, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा, आकाश गुप्ता, परशु सोनी, संजय सोनी, विश्वविजय सिंह तोमर, वेदान्त तिवारी सहित अधिक संख्या में भाजपा के लोग उपस्थित रहे..

IMG 20170902 WA0006 1