Breaking : 3450 नए कोरोना पॉजिटिव, 15 की मौत… रायपुर 1015, सरगुज़ा में 123, सूरजपुर 39…. जानिए आपके ज़िले का दिनभर का अपडेट!…

रायपुर। विश्व में अब तक कुल 28918900 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 922252 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य / केंद्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 3859399 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए है, कुल 990061 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 80776 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

• छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 827074 (RTPCR – 466285 + TrueNat – 43112 + Rapid Antigen Kit – 317677) जांच किया गया है, जिसमें 70777 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 34238 मरीज स्वस्थ्यहोने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड किए गए तथा 35951 मरीज सक्रिय हैं।

• आज के नए 3450 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिला रायपुर से 1015, बिलासपुर से 232, राजनांदगांव 223, बलौदाबाजार से 214, कबीरधाम से 169, कोरबा से 158, दुर्ग से 138 बस्तर से 136 सरगुजा से 123 रायगढ़ से 121, जांजगीर-चांपा से 120, बालोद से 85, बीजापुर से 81, महासमुंद से 77, मुंगेली से 75, दंतेवाड़ा व कांकेर से 58-58, धमतरी व कोरिया से 51-51, गरियाबंद से 48, नारायणपुर से 45, जशपुर से 41, सूरजपुर से 39, कोण्डागांव से 37, बलरामपुर व सुकमा से 19-19, बेमेतरा से 15, अन्य राज्य से 02 | आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किये जाने की प्रक्रिया जारी है।

• छ.ग. के सभी जिलों से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार होम आईसोलेशन की अवधि पूर्ण कर स्वास्थ्य (रिकवर्ड) हुए मरीजों की संख्या 4316 है, जिससे कि कुल डिस्चार्ज (अस्पताल में भर्ती हो ट्रीटमेन्ट से मुक्त हुए) मरीजों के साथ योग कर, कुल रिकवर्ड मरीजों की संख्या दर्शायी गयी है।

• आज की डेथ रिपोर्ट्स में कुल 15 डेथ्स में से 11 डेथ्स को-मॉर्बिडिटी केटेगेरी में हैं, इनमें हाइपरटेन्शन, डायबिटीज, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, कन्वलसिव डिसआर्डर के अलावा रोड एक्सीडेंट, रेल्वे ट्रेक पर इन्जोरड, ट्रान्जिट पीरियेड में वाहन में मृत्यु तथा शेष 04 डेथ्स कोविड केटेगरी की है।

IMG 20200915 WA0053
IMG 20200915 WA0052
IMG 20200915 WA0051