2014 के स्थानीय अवकाश घोषित…

अम्बिकापुर 31 दिसम्बर 2013
सरगुजा कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना द्वारा वर्ष 2014 के लिए तीन दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 16 जनवरी, गुरूवार को छेरता, 5 सितम्बर, शुक्रवार को करमा एवं 24 अक्टूबर, शुक्रवार को दीपावली के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों एवं उपकोषागारों के लिए यह लागू नहीं होगा।