18 वर्षो से महज एक प्याली चाय पी कर जिन्दा है

कोरिया से सोमेश पटेल की रिपोर्ट

एक अन्न का दाना नही खाया और गुजारा  दिये जिन्दगी  के 18 बरस।  जी हां यह मजाक नही हकीकत है। दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक ऐसी महिला  है जिसने बीते तकरीबन 18 सालों से अनाज  का  एक  दाना तक नही खाया। यह महिला दिन में महज एक प्याली चाय पी कर जिन्दा है।

देखने में यह महिला भले ही सामान्य लगे लेकिन इसमें कुछ ऐशा है जो इसे औरो सर थोडा अलग बना रखा है,यह महिला बीते 18 सालो से अनाज का एक दाना तक नही खायी है ,सुनने में यह चौकाने वाली बात है और यह अविश्वसनीय भी लगे लेकिन यह सच है,दरसल कोरिया जिले के बरदिया गांव की रहने वाली पिली बाई ने 18 सालो से कुछ नही खाया है और यह 24 घंटे में महज एक बार एक प्याली चाय ही पीती है,यह एक या दो दिन की बात नही बल्कि ये सिलसिला 18 सालो बदस्तूर जारी है

कुदरत का करिश्मा लेकिन चौकने वाला सच यही है की यह महिला बिना किसी पोस्टिक आहार के पूरी तरह से स्वास्थ है इसके परिवार वालो और जानने वालो की माने तो इसकी इस आदत की वजह से कभी कोई दिक्कत पेश नही आई ,हा इतना जरूर है की हैतियातंन परिजनों ने इसे डॉक्टरों को दिखाया लेकिन सच जानकर डॉक्टर भी हैरान रह गए

38 वर्ष की पीली बाई ने 20 साल पहले ही खाना पीना छोड़ दिया था और यह महज चाय ही पीती है। यह कुदरत का नायाब नमूना है जो मेडिकल साइंस के लिए भी अचरज का विषय बना हुवा है। ईलाज करने वाले डॉक्टर भी इसे कुदरत का करिश्मा मानते हैं।