सचिदानंद उपासने की भाजपा में उपेक्षा से 150 लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

आगे ना बढ़ने देना और चुनाव हाराने जैसे लगाए आरोप 

रायपुर  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है की भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की उपस्थिति में भाजपा के सक्रिय सदस्य दिवाकर पाहुने के नेतृत्व में 150 महिला-पुरूष कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया.. भाजपा नेता ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश के पीछे प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर बड़े आरोप लगाए है..उन्होंने कहा की सच्चिदानंद उपासने जैसे सज्जन व्यक्ति को भाजपा में आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है.. चुनाव में उनको हारने का काम किया गया इस वजह से वो ऐसी पार्टी छोड़ रहे है..

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, हिन्दू रक्षा मंच, युवा वाहिनी, आर.एस.एस. रायपुर (छ.ग.) पूर्व अध्यक्ष, वाल्मिकी अंबेडकर आवास, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर (छ.ग.) जैसे अहम् पदो पर रह चुके दिवाकर पाहुने ने कहा कि विगत 15-20 वर्षो से मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं। सचिदानंद उपासने जी मेरे राजनीतिक गुरू एवं बड़े भाई है। फिल्ड में रहते हुये मैने देखा कि उस सज्जन, सरल व्यक्ति को आगे आने नहीं दिया गया और उनको चुनाव में हरवाया गया है। इतना पुराना कार्यकर्ता होने के बावजूद मुझे प्रताड़ित किया जाता रहा, मैं अपने आप को पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहा था। जहां मेरा सम्मान न हो वहां कार्य करना उचित नहीं था। इस वजह से दिवाकर पाहुने ने 150 कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में प्रवेश किया है.

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्या सायरा मेमन, संध्या पाहुने, मंजू बटले, मोनिका कापसे, भारती पाहुने, अनामिका हटवार, रागनी पाहुने, अंशु निर्वाम, दिवाकर पाहुने, दीपक पाहुने, संजय पाहुने, संजय कापसे, तिलक हटवार, आशीष बावनकर, अरूण निर्मलकर, मनहरण मिश्रा, महेश नेताम, पंचराम यादव, धनराज नेताम, कैलाश प्रजापति, अजय महानंद, नरेश बजाज, महेन्द्र सिंह ठाकुर, शंकर यादव, सोनू विश्वकर्मा, गोलू साहू, शेख मुस्ताख, राजेन्द्र वर्मा, हुमन साहू, अविजित दीवान, रामखेलावन उर्फ बिल्लू निर्मलकर, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, अरूण कुमार निर्मलकर, आशीष ठाकुर, गोलू पाटिल, कमल किशोर पटेल, अजय कुमार सोनी, सलीम खान, मिर्जा सिराज बेग, गोविंद सागर, विवेक रावने, यश साहू, देवेन्द्र शर्मा, मुकुंद अग्रवाल, उदय प्रसाद वर्मा, जागेश्वर देवांगन, अनिल तिरके, भगवानू दास, सुरेश यादव, मुरारी यदु, नैन दास मानिकपुरी, अशोक लोढा, राजेश ठाकुर, बृज मिश्रा, विवेक कुमार, गुलाब भाई, अनिल परमार आदि बड़ी संख्या में प्रवेश लिया।