Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना से 13 की मौत… शाम 7 बजे तक 837 नए मरीज़… 300 पार हुआ मौत का आंकड़ा… देखिए आज किस ज़िले से कितने मरीज़ मिले…..

रायपुर। विश्व में अब तक कुल 25602665 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 852758 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 2970492 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए है. कुल 815538 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 67376 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 615568 (RTPCR – 388779 + TrueNat – 36334+ Rapid Antigen Kit – 190455) सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 36520 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 18950 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 17258 मरीज सक्रिय हैं।

• आज के नए 837 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिला रायपुर से 300, जांजगीर-चांपा से 112, राजनांदगांव से 92, गरियाबंद से 69, बिलासपुर से 64, महासमुंद से 53, कोरिया से 32, दुर्ग से 31, रायगढ़ से 21, धमतरी से 17, कबीरधाम से 14, बालोद से 13, बस्तर से 6, मुंगेली व सरगुजा से 04-04, अन्य राज्य से 02, बेमेतरा, बलौदाबाजार व कोण्डागांव से 01-01 | आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

Screenshot 2020 09 03 19 14 52 77
Screenshot 2020 09 03 19 15 06 78
Screenshot 2020 09 03 19 15 17 95