हड़ताल वापस लेने वाले ब्लाक अध्यक्ष को संघ ने किया बर्खास्त… हुई नई नियुक्ति हड़ताल जारी…

अंबिकापुर शिक्षाकर्मी हड़ताल वापसी की खबर को गलत बताते हुए मोर्चा के नेता मनोज वर्मा ने बताया की यह अफवाह है.. बिना किसी के सहमती के दो लोगो के लिख देने से हड़ताल ख़त्म नही हो जाती.. उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है की प्रशासन के दबाव में मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष को थाने में बैठाकर जबरन हड़ताल ख़त्म करने के लिए समर्थन पत्र लिया गया है.. जबकी हमारी हड़ताल हर ब्लाक में जारी है.. इधर दबाव में आये ब्लाक अध्यक्ष राकेश पाण्डेय सहित एक अन्य शिक्षा कर्मी को संगठन के पद से बर्खास्त कर देने की बात भी बताई गई.. इतना ही नहीं इस बर्खास्तागी के साथ ही लखनपुर ब्लाक में हड़ताल को संचालित रखने के लिए करण सिंह जोगी को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त भी कर दिया गया है.. साथ ही दोबारा इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो इस लिए संचालक मंडल ने मोर्चा सञ्चालन समिति में नाजिम खान और राकेश की नियुक्ति की है..
शाम को  ये खबर आई की लखनपुर के शिक्षाकर्मियों ने हड़ताल ख़त्म कर दी है.. लेकिन शिक्षाकर्मी संघ ने इस बात को सिरे से नकारते हुए हड़ताल जारी होने की बात कही है..