स्वच्छता सर्वेक्षण में अम्बिकापुर का देश में पहला स्थान..मिला स्वच्छ सिटी अवार्ड

दिल्ली

अम्बिकापुर नगर निगम को स्वच्छ भारत मिशन के तहत “स्वच्छ सिटी” पुरूस्कार से सम्मनित किया गया है..पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में पूरे देश में दो लाख की आबादी वाले में अम्बिकापुर नगर निगम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, वही पूरे के सभी शहरों से अगर तुलना की जाए तो देश में अम्बिकापुर नगर निगम का पन्द्रहवा स्थान है..सर्वेक्षण की जिस सूची में अम्बिकापुर पन्द्रहवें पायदान पर है उसमे अम्बिकापुर से पहले दस से पंद्रह लाख आबादी वाले शहर शुमार है जबकी अम्बिकापुर महज दो लाख की आबादी होने के बावजूद पंद्रहवे स्थान पर है तो वही दो लाख की आबादी वाले शहरो में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है.. यह पुरूस्कार आज गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकाश मंत्रालय द्वारा अम्बिकापुर नगर निगम को दिया गया..इस दौरान मंत्री वेंकैया नायडू ने अम्बिकापुर नगर निगम को इस पुरूस्कार से नवाजा है..

एल के सिंगरौल निगम आयुक्त

इस सम्बन्ध में नगर निगम आयुक्त ने अवार्ड मिलने की जानकारी देते हुए कहा है की यह सफलता सिर्फ नगर निगम की नहीं है बल्की निगम क्षेत्र की पूरी जनता के प्रयास से ये अवार्ड मिल सका है..उन्होंने इस अवार्ड को मिलने पर पूरे शहर को बधाई दी है

सुनील सिंह प्रभारी स्वच्छ भारत कार्यक्रम

वही नगर निगम में स्वच्छ भारत कार्यक्रम के प्रभारी सुनील सिंह ने बताया की शहर की जनता के सहयोग से ये संभव हो सका है और इस अवार्ड के मिलने के बाद हम लोगो का उत्साह और भी बाद गया है.. अभी दो लाख की आबादी वाले शहरो में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है भविष्य में ऐसी कार्ययोजना बनाई जाएगी की अम्बिकापुर देश के हर बड़े शहर को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर सकेगा