सूरजपुर मे जल्द बनना शुरु होगा , आधार कार्ड

आधार कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर ने ली बैठक..
सूरजपुर 25 दिसंबर 2013

 

कलेक्टर डॉ.एस.भारती दासन के निर्देशानुसार आधार कार्ड बनाये जाने के संबंध में आज 26 दिसम्बर 2013 को अपरान्ह 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि  नगर पालिका सूरजपुर में वार्ड क्र. 1 से 15 तक में 27 दिसम्बर 2013 से 12 जनवरी2014 तक 20 मशीनों के साथ आधार कार्ड तैयार किया जाना हैतत्पश्चात विश्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड क्र. 1 से 15 में 15 जनवरी 2014 से 24जनवरी 2014 तक आधार कार्ड बनाया जाना है। इस संबंध में बैठक आयोजित किया गया है।

उक्त बैठक में नगर पालिका सूरजपुर के अध्यक्षसी.एम.ओ. तथा नगर पंचायत विश्रामपुर के अध्यक्षसी.एम.ओ. एवं समस्त सुपरवाईजरों को उपस्थित होने कहा गया है।