सूरजपुर जिले के नगरीय निकाय पर भाजपा का कब्जा…. कांग्रेस की करारी हार

सूरजपुर से थलेश्वर साहू, विश्रामपुर से राजेश यादव प्रतापपुर में रूची जायसवाल, भटगांव से जयराम राजवाडे़ एवं जरही से लालमेन राजवाडे़ विजयी हुए
सूरजपुर 04 जनवरी 2015
जिले के नगर पालिका परिषद सूरजपुर के अध्यक्ष पद हेतु श्री थलेश्वर साहू एवं नगर पंचायत विश्रामपुर के अध्यक्ष पद के लिए राजेश यादव, प्रतापपुर से रूचि जयसवाल एवं जरही से श्रीमती लालमेन राजवाडे़  भटगांव से जयराम राजवाडे़ अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित हुए। विजयी हुए अभ्यार्थीयो को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री जी.आर.चुरेन्द्र  एवं अन्य रिटर्निग आफिसर द्वारा विजयी होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन प्रेक्षक श्री आर.के.डे. उपस्थित थे।
नगरीय निकाय चुनाव के मतगणना स्थल आई.टी.आई. भवन पर्री में आज मतगणना का कार्य कडी सुरक्षा के बीच शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ।
नगर पालिका परिषद सूरजपुर के अध्यक्ष पद के  अभ्यर्थि के पक्ष में डाले गये मतपत्र की संख्या इस प्रकार है
श्री थलेश्वर साहू (अधिवक्ता)को – 5838,
श्री राजेन्द्र भाई को – 2463,
श्री रामप्राण साहू को – 2975,
श्री राम बिलास साहू को -93,
श्री विष्णु वैष्णव को – 117…………मत प्राप्त हुए।unnamed (14)
नगर पंचायत जरही में अध्यक्ष पद के अभ्यार्थी के पक्ष में डाले गये मतपत्र की संख्या निम्नानुसार है।
अमृता जायसवाल को – 195,
किरण यादव (गर्ग) को -38,
ज्योंति यादव को -729,
रूकमनियां राजवाड़े को – 1126,
श्रीमती ललमेन राजवाड़े को – 1973, मत पत्र प्राप्त हुए।
नगर पंचायत विश्रामपुर में अध्यक्ष पद के अभ्यार्थी के पक्ष में डाले गये मतपत्र की संख्या निम्नानुसार है।
आशिष सिंह यादव को – 2053,
जयप्रकाश को – 1364,
राजेश यादव को – 2179,
विजय शर्मा को – 733,
शाहिद आलम को – 107, मत पत्र प्राप्त हुए।
नगर पंचायत प्रतापपुर में अध्यक्ष पद के अभ्यार्थी के पक्ष में डाले गये मतपत्र की संख्या निम्नानुसार है।
बसंती देवी गुप्ता को – 448,
ममता कंचन सोनी को -1160,
रूचि जायसवाल को -1515, मत पत्र प्राप्त हुए।
नगर पंचायत भटगांव में अध्यक्ष पद के अभ्यार्थी के पक्ष में डाले गये मतपत्र की संख्या निम्नानुसार है।
अचंभित गुप्ता को – 217,
उपेन्द्र महतो को – 95,
जयराम राजवाडे़ को – 1490,
नन्दन कुमार झा को – 1306,
परमेश्वरी राजवाडे़ को – 823,
महेश यादव को -1203,
सुखदेव राजवाडे़ को -795, मत पत्र प्राप्त हुए।