सीएम की बैठक में कई निष्कासित कार्यकर्ताओं के पहुचने पर नाराज हुए बीजेपी कार्यकर्ता..

जांजगीर चाम्पा संजय यादव- डॉ रमन सिंह आज सुराज अभियान के तहत जिला मुख्यालय पहुँचे हुए है। जिसमे बारी बारी से कोरबा और जांजगीर के सभी विभागों के अधिकारियों से समीक्षा बैठक हुई। तद्पश्चात पत्रकारो से भी चर्चा किये। फिर बीजेपी कार्यालय पहुच कर पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली लेकिन देखा गया कि पार्टी के अनुशासन को तोड़ते हुए पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ता सीएम की बैठक में शामिल होंने लगे,जिससे पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नाराज हो कर बाहर निकल गए। वहींं दिनभर पार्टी कार्यालय में निष्कासित कार्यकर्तओं की बैठक में शामिल होने का चर्चा होने लगी। वही कई कार्यकर्ता इससे नाराज दिखे। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में सिर्फ अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने की आदेश थी पर पार्टी के अनुशासन को तोड़ते हुए कई अनापेक्षित कार्यकर्ता भी शामिल हो गए।