सरगुजा बंद का रहा मिला जुला असर ….कांग्रेस ने किया था बंद का एलान

अम्बिकापुर 

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और अम्बिकापुर विधायक टी.एस.सिंहदेव से रायपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओ के दुर्वयव्हार के बाद अम्बिकापुर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कल रात चक्का जाम और पुतला दहन के बाद आज सरगुजा बंद का एलान किया था। जिसके लिए आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ ही एनएसयूआई और यूथ कांग्रेसी बंद के समर्थन में सडको पर उतरे। और आम लोगो के साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानो औऱ शैक्षणिक संस्थाओ के लोगो से बंद की अपील की…

21 जुलाई को सरगुजा कांग्रेस द्वारा सरगुजा बंद का अम्बिकापुर में समेत पूरे जिले में मिला जुला असर देखने को मिला। कांग्रेसियों ने आज सुबह से ही जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाॅक मुख्यालय व ग्रामीण स्तरों पर भी स्कूल पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की।सुबह 8 बजे से ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और प्रदेश सचिव व सभापति unnamed (13)शफी अहमद की उपस्थिति में कांग्रेसी कार्यकर्ता जुलुस की शक्ल में नगर में निकले तथा नगर के दुकानों, स्कूलों, काॅलेजों तथा पेट्रोल पंप को बंद कराया। 12 बजे तक कांग्रेसी नेताओं का यह जुलुस अम्बेडकर चौक, प्रतिक्षा बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड, राम मंदिर रोड, संगम चैक सहित विभिन्न स्थानों पर घुमता हुआ नगर को बंद कराने में लगा रहा। इस दौरान जिला कांग्रेस के आह्वान पर व्यपारिक प्रतिष्ठान तथा स्कूल व काॅलेज बंद रहे।

हांलाकि आज मंगलवार को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में सप्ताहिक बंद रहता है… इस लिहाज से भी बंद को कांग्रेस कार्यकर्ता सफल मान रहे है,, हांलकि सुबह से ही शैक्षणिक संस्थाओ के बंद की अपील के बाद कुछ शैक्षणिक संस्थाओ नें अपनी अपनी संस्था बंद रखी। जिसको लेकर कांग्रेसियो में सफल को लेकर उत्साह देखा गया है।