सरगुजा जनसंपर्क विभाग की खबरे,,,

सरगुजा से महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं सतना के भ्रमण पर 
महिला एवं बाल विकास विभाग का आयोजन
अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2013/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत जिले के 9 बाल विकास परियोजनाओं से स्व सहायता समूह की 81 महिलाओं को बस के द्वारा मध्यप्रदेश के सतना जिले के भ्रमण के लिए गुरूवार को अपरान्ह 4 बजे जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से रवाना किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री डी.एस. मराबी ने बताया है कि महिलाएं सतना जिले में संचालित महिला सशक्तिकरण एवं तेजस्वीनी योजना का अवलोकन करेंगी। उन्होंने बताया है कि अन्य राज्यों की में संचालित योजनाओं से प्रेरणा प्राप्त कर अपने क्षेत्र में भी उन गतिविधियों को प्रारम्भ कर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा दर्शन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को प्रत्येक वर्ष भ्रमण पर रवाना किया जाता है।
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 24 दिसम्बर को 
अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2013/
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 24 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन, खरीफ फसल की सिंचाई पश्चात निर्मित मध्यम एवं लघु जलाशयों में जल भराव की स्थिति पर चर्चा, ग्रीष्मकाल में क्षेत्र की पेयजल एवं निस्तार हेतु आवश्यक जल सुरक्षित रखते हुए रबी फसल के लिए सिंचाई क्षेत्र का निर्धारण एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। जल संसाधन संभाग क्रमांक 1 अम्बिकापुर के कार्यपालन अभियन्ता एवं नोडल अधिकारी ने अम्बिकापुर विधायक श्री टी.एस. सिंहदेव, लुण्ड्रा विधायक श्री चितांमणी सिंह, सीतापुर विधायक श्री अमरजीत भगत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
अम्बिकापुर आईटीआई में कैम्पस इन्टरव्यू का आयोजन 21 दिसम्बर को
अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2013/
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में एडीसीसी ए मेघे गु्रप कम्पनी 10/5 आईटी पार्क नागपुर द्वारा इलेक्ट्रिशियन एवं वायरमेन तथा अप्रैंटिश उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए 21 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से कैम्पस इन्टरव्यू का आयोजन किया गया है। संस्था के प्राचार्य ने कैम्पस इन्टरव्यू में शामिल होने के इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में उपस्थित होने कहा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम
जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक 27 दिसम्बर को
अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2013/ कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की जिला स्तरीय संचालन सह निगरानी समिति की बैठक 27 दिसम्बर को अपरान्ह 2 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
बैठक में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित शालाओं की संख्या एवं दर्ज संख्या, 30 नवम्बर 2013 की स्थिति में कुकिंग काॅस्ट की जानकारी, सहायिका मानदेय की जानकारी, खाद्यान्न की जानकारी, एनजीओ रिवार्डस द्वारा संचालित संस्थाओं की जानकारी तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला स्तरीय माॅनीटरिंग समिति की बैठक 27 दिसम्बर को
अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2013/
कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 तथा नियम 1995 के अन्तर्गत पीडि़त व्यक्तियों को राहत प्रकरणों की स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनीटरिंग समिति की बैठक 27 दिसम्बर को अपरान्ह 2.30 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित है। बैठक में अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत मामलों पर चर्चा, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 एवं अंतर्गत अनुसंधान में लंबित प्रकरणों पर चर्चा सहित अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डाॅ. ललित शुक्ला ने समिति की सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनीटरिंग समिति पुनर्गठित
अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2013/
विधानसभा निर्वाचन 2013 सम्पन्न होने के उपरान्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण 1989 एवं नियम 1995 में प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग में लाते हुए कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना द्वारा जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनीटरिंग समिति सरगुजा का पुनर्गठन किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट समिति के अध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के विधायक श्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक श्री अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधानसभा के विधायक श्री चिंतामणी महाराज, पुलिस अधीक्षक आजाक प्रकोष्ठ, जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के जिला अभियोजन अधिकारी, उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण, विशेष लोक अभियोजक, विशेष न्यायालय अम्बिकापुर, वनवासी सेवा मंडल के संयोजक, वसुधा महिला मंच की प्रबंधक, विशप हाउस नवापारा के प्रबंधक, सर्वोदय समिति अम्बिकापुर के प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास अम्बिकापुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी सदस्य होंगे तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनीटरिंग समिति के सचिव एवं संयोजक होंगे।
लोक शिक्षा केन्द्रों का निरीक्षण 
अम्बिकापुर 19 दिसम्बर 2013/
जिला लोक शिक्षा समिति के जिला परियोजना अधिकारी श्री के.पी. दीक्षित द्वारा  अम्बिकापुर विकासखण्ड के विभिन्न लोक शिक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत कतकालो का लोक शिक्षा केन्द्र संचालित तथा कंठी, खाला, करजी, दरिमा एवं बरगंवा स्थित लोक शिक्षा केन्द्र बंद पाया गया। श्री दीक्षित द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर लोक शिक्षा केन्द्रांेे के नियमित संचालन की समझाईश दी गई। निरीक्षण के दौरान प्रेरक श्री आनंद राजवाड़े, श्री सेवक राम, सीतापुनी पैंकरा, राजकुमारी, महेश राजवाड़े, श्रीमती सूरज कुशवाहा, सुनील कुमार, ममता सिंह, विजय प्रकाश, कलावती, सतेन्द करियाम अनुपस्थित पाए गए। जिला परियोजना अधिकारी द्वारा  अनुपस्थित सभी प्ररकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।