सरकार ने नहीं सुनी भाजपा नेताओं की.. शिव अनंत तायल ने किया ज्वाइन..!

@Deshdeepakgupta

अंबिकापुर बलरामपुर जिला पंचायत में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर शिव अनंत तायल ने आज पद भार ग्रहण कर लिया है.. लाख विवादों के बाद भी शासन का आदेश यथावत रहा और आज शिव अनंत तायल जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पद पर बैठ चुके है.. आपको बतादें की शिव अनंत तायल के द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पर की गई टिप्पणी के बाद वो सुर्खियों में आये थे.. और लंबा समय बिताने के बाद एक बार फिर जब उनको बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ के पद के लिए शासन ने आदेश जारी किया तब भाजपा के लोगो ने हंगामा मचाना शुर कर दिया था.. यहाँ तक की खुद बलरामपुर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर गए थे और मुख्यमंत्री से मिलकर तायल को जिले में ना भेजने की दरख्वास्त की थी.. श्री यादव के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन भी दिया था.. लेकिन संगठन के लाख विरोध के बाद भी शासन का आदेश यथावत रहा और अंततः शिव अनंत तायल ने बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ का प्रभार ले लिया है..

बहरहाल स्थानीय सियासत के नजरिये से यह भाजपा संगठन के लिए सुखद समाचार नहीं है.. क्योकी माना जाता है की भाजपा की सरकार में संगठन का खासा दखल होता है.. लेकिन यहाँ पर संगठन की मांग को सरकार ने दरकिनार कर दिया है.. इतना ही नहीं भाजपा पधाधिकारियो की क्लास लेने अंबिकापुर पहुचे सौदाना सिंह की बैठक में भी यह मुद्दा चर्चा का विषय रहा है.. सौदान सिंह के आने से पहले बलरामपुर जिले के भाजपा के नेता इस मुद्दे पर एक दुसरे से जिरह करते देखे जा रहे थे..खैर अब तो तायल ने पद ग्रहण कर लिया है.. और भाजपा जिलाध्यक्ष के विरोध का कोई भी आसर शासन के इस आदेश पर नहीं पडा है.. लिहाजा सरकार और संगठन के इस डिसबैलेंस को क्या समझा जाए..

इसे भी पढ़ें –

IAS शिव अनंत के रास्ते में रुकावट.. बलरामपुर ना भेजने CM से दरख्वास्त…!