सदस्यता अभियान को गति देने मे आईटी सेल का श्रेय : विधानचंद्र

अम्बिकापुर 

देश की सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल बनने के लक्ष्यांतर्गत देश भर में शुरू हुए ऑनलाइन सदस्यता अभियान के क्रम में सरगुजा जिले में जिला भाजपा कार्यालय संकल्प भवन के प्रांगण में आई टी सेल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा दस हजार नवीन सदस्यों के लक्ष्य के साथ जिला स्तरीय ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारम्भ संभागीय संगठन मंत्री बिधानचन्द्र कर, मजदुर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी एवं जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी द्वारा किया गया. अभियान शुरू होने के 12 घंटों के भीतर ही 5145 लोगों ने जिले भर में भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता अभियान में स्वयं को पंजीकृत कराया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री बिधनचन्द्र कर ने आईटी सेल सरगुजा की प्रशंसा करते हुए देश भर में चल रहे इस अभियान को सरगुजा में तीव्र गति से सफल बनाने का सारा श्रेय जिला संयोजक नवनी कान्त दत्ता को दिया.
संगठन मंत्री ने उपस्थित पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कम से कम 10 नवीन मतदाताओं को ऑनलाइन सदस्य बनाने का लक्ष्य देते हुए कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी लोगों को ऑनलाइन पंजीकृत कराया.

मजदुर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा की पुरे छत्तीसगढ़ में संचालित आईटी सेल में सरगुजा आईटी सेल सबसे आगे है और सदस्यता अभियान के आज के इस सफल आयोजन से हम अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. घर घर तक पहुँचने वाले इस अभियान में मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुट जाना चाहिए.

जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी ने कहा की विश्व में सदस्य संख्या के आधार पर चीन की एक राजनितिक दल है, जिसके सदस्य संख्या से बहुत ऊपर जाकर भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनाने का लक्ष्य है और वास्तव में देश भर में चल रहे ऑनलाइन सदस्यता अभियान में दस करोड़ नवीन सदस्य के लक्ष्य के साथ हम कीर्तिमान स्थापित करेंगे.

कार्यक्रम का संचालन कर रहे आईटी सेल के जिला संयोजक नवनी कान्त दत्ता ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि निःशुल्क नंबर 1800 266 2020 पर केवल मिस्ड कॉल करना है जिसके पश्चात् धन्यवाद मैसेज में पंजीयन नंबर के साथ एक और नंबर 09242492424 मिलेगा, जिसपर केवल अपना नाम पता लिखकर वापस एसएमएस करना है जिससे सदस्यता पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगा. साथ उन्होंने बताया की सरगुजा के साथ साथ बलरामपुर जिले में भी यह अभियान मंडल स्तर पर गाँव गाँव तक जोर शोर चलाया जायेगा. आभार प्रदर्शन गोपाल पाण्डेय ने किया .

कार्यक्रम में भारत सिंह सिसोदिया, ललन प्रताप सिंह, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, अभिमन्यु गुप्ता, श्रीमती सावित्री जायसवाल, करताराम गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, अशोक गुप्ता, श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती माया मिश्रा, श्रीमती अनामिका पैंकरा, श्रीमती शकुंतला पाण्डेय, श्रीमती मंजूषा भगत, राजबहादुर सिंह शास्त्री, विद्यानंद मिश्रा, संतोष दास, प्रयाग साहू, प्रेमानंद तिग्गा, संजय गुप्ता बोडा, जन्मेजय मिश्रा, अजय सिंह बबलू, राजेश कश्यप, विनोद हर्ष, विजय व्यापारी, रिंकू सिंह, संजय सोनी, गुलाम नबी अंसारी, अनजानी दुबे, कलीम अंसारी, वासिम अंसारी, रिंकू वर्मा, श्रीमती देवकी त्रिपाठी, श्रीमती आशा शुक्ला, श्रीमती मयूरी पटेल, श्रीमती बबली नेताम, मनोज सोनी, विवेक दुबे, परशुराम सोनी, हरमिंदर सिंह टिन्नी, संजीत सिंह, शैलू सिंह, दिलीप भसीन, अनिल तिवारी, रवि बुधिया, कैलाश मिश्रा, विकास पाण्डेय, अय्यूब खान, मनोज कंसारी अतुल सिंह, शानू कश्यप, डॉ. आशीष दुबे, शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती कमला वर्मा, श्रीमती इंदु कश्यप, विजय शर्मा, दीपंकर गुप्ता, राजेन्द्र सिंह सहित भरी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे.