संगम चौक पर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की चौपाल

अम्बिकापुर

आमजनों की समस्याएं सुनने नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने संगम चैक पर चौपाल लगा नगर निगम क्षेत्र के लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। संगम चैक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव के समक्ष लोगों ने सड़क, जल, नाली व साफ-सफाई को लेकर कई समस्याएं सामने रखी। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव ने जल, नाली व साफ सफाई के लिये निगम के संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या के त्वरित निराकरण हेतु आमजनों के समक्ष एक समय सीमा के अंदर कार्य पुरा करने के निर्देश दिये ।

नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने आमजनों से कहा कि यदि आपकी समस्याओं के निदान के लिये निगम के कर्मचारी सही दिशा में कार्य नहीं कर रहे अथवा नहीं सुनते तो इसकी शिकायत महापौर, आयुक्त तथा संबंधित प्रभारी के समक्ष करें और इससे भी बात न बनें तो जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों तक शिकायत करें। लचर व्यवस्था बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने निगम के कर्मचारियों को सुधर जाने तथा जनता के सेवक होने के नाते उनके कार्यों को तत्परता से करने निर्देशित किया। शहर की नालियों की सफाई बरसात से पूर्व कराने तथा गर्मी में जल सप्लाई की व्यवस्था दुरूस्थ करने के निर्देश नेता प्रतिपक्ष ने निगम के कर्मचारियों को दिये। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डाॅ. अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष शहरी हेमंत सिन्हा, ग्रामीण राकेश गुप्ता, बिजेन्द्र गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, इन्द्रजीत सिंह धंजल, सैयद अख्यतर हुसैन सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित थे।