मुख्यमंत्री ने सरगुजा में सियान सदन का किया लोकार्पण

अम्बिकापुर

  • 20 मई 2012 को सरगुजा प्रवास के दौरान की की थी घोषणा 
  • वरिष्ठ नागरिकों से की आत्मीय वार्तालाप

 

प्रदेष के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कल संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित भव्य सियान सदन का विधिवत पूजा पाठ करते हुए फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान सरगुजा सांसद श्री कमलभान सिंह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियोंunnamed (67) तथा मुख्य सचिव श्री विवेक ढांढ, सरगुजा संभाग के अपर आयुक्त श्री हेमन्त पहारे, पुलिस महानिरीक्षक श्री टी.जे.लांगकुमेर, कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन, पुलिस अधीक्षक श्री आर.एस.नायक, वनमण्डलाधिकारी मो. शाहिद, सहायक कलेक्टर श्री अजीत बसंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सियान सदन में नगर के उपस्थित वरिष्ठ नागरिक – राम प्यारे रसिक, बी.डी.लाल, अब्दुल रसीद सिद्दकी, सेवाराम गुप्ता, यमुनालाल, सुधाकर सिंह, करताराम गुप्ता, काषीराम तिवारी, रामचन्द्र स्वर्णकार, कपीलदेव नारायण पाण्डेय, श्रीमती प्रेमलता गुप्ता, श्रीमती सावित्री जायसवाल, श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय सहित अन्य लोगो से आत्मीयता पूर्वक बातचीत करते हुए हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री अनुराग सिंहदेव के विषेष पहल पर भव्य सियान सदन का निर्माण किया गया हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिको के साथ फोटोषूट कराते हुए रात्रि unnamed (68)भोज ग्रहण किया। डाॅ. रमन सिंह ने सियान सदन में पुस्तकालय एवं व्यायाम हाॅल, रसोई तथा डाईनिंग हाॅल एवं लाॅन का अवलोकन किया। उन्होंने सियान सदन के गुणवŸाापूर्ण निर्माण के लिए प्रषासन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सियान सदन में आने वाले लोगो से बारी-बारी से मिलकर उनका हालचाल पूछा तथा समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। उन्होंने सियान सदन के संचालन में उनकी भूमिका सुनिष्चित करने की मांग की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा 20 मई 2012 को सरगुजा प्रवास के दौरान पी.जी.काॅलेज के सामने स्थित माता राजामोहिनी देवी भवन में आयोजित सियान सम्मान कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया था। इसी दौरान उन्होंने अम्बिकापुर मे सियान सदन की घोषणा की थी तथा अगस्त 2013 में मुख्यमंत्री द्वारा सियान सदन का षिलान्यास किया गया था।