वेलेनटाइन-डे से पहले इस आशिक ने प्रेमिका पर चाकू से किये 14 वार..!

जशपुर बसंत ऋतू के आगाज के साथ ही प्यार का सीजन भी परवान चढ़ रहा है.. पाश्चात्य सभ्यता प्रेमियों के लिए बड़ा पर्व वेलेंटाइन-डे भी आने को ही.. और इस मोहब्बती पर्व में रोज-डे, प्रपोज-डे जैसे कई दिवस सेलिब्रेट होते है.. लोग प्रेमी या प्रेमिका को लुभाने के लिए ना जाने क्या क्या नए तरीके इजाद करते है.. लेकिन जशपुर जिले में एक प्रेमी ने कुछ एसा कर दिया जो प्रेम की परिभाषा तो हरगिज नहीं हो सकती है..

दरअसल एकतरफा प्यार में पागल युवक ने महिला को दुनिया से ही हटाने के लिए चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। महिला अभी अम्बिकापुर के अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है,  घटना बगीचा थाना क्षेत्र के देवडाँड़ पँचायत की है। जहां का युवक सुरेश उराँव गांव की ही एक महिला से प्यार करता था, लेकिन महिला इस युवक से प्यार नहीं करती थी। कई बार युवक ने महिला से प्रेम का इजहार भी किया, लेकिन महिला  हर बार सुरेश के प्रस्ताव को ठुकराती गई। सुरेश के बार बार प्रेम प्रस्ताव से परेशान होकर युवती के घरवालों ने तीन महीने पहले उसकी शादी कर दी।

जिसके बाद युवती घर आई हुई थी, घटना के दिन सुबह पीड़िता शौच करने के लिए खेतों की तरफ जा रही थी इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला देखकर फिर से प्रेम संबंध का प्रस्ताव रखा और युवती ने हर बार की तरह उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिससे नाराज होकर सुरेश ने यह कहकर चाकू से हमला कर दिया कि ”’तुम मेरी नहीं तो किसी की नहीं हो सकती”’ इस सिरफिरे युवक ने महिला की हत्या करने के इरादे से एक बार नहीं दो बार नहीं चौदह बार चाकू मारा। अभी घायल महिला की हालत नाजुक है। वहीं आरोपी सुरेश उराँव को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।