गौ हत्या के लिए मुश्लिमो को जिम्मेदार कहना गलत : गौ-रक्षक रामबालक दास

रायपुर राजिम कुंभ में संतो के स्वागत कर्ता के रूप में विराजमान छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के संरक्षक राम बालकदास ने गौ हत्या के लिए मुश्लिमो को करण मनाने ओर ऐतराज किया है, उन्होंने कहा की हिन्दू भी बराबर शामिल होते है, गौ रक्षा पर हिन्दू मुश्लिम दोनों को सोचना चाहिये।

क्या कहा राम्बालकदास ने

उन्होंने बताया की 1997 में वो गौ रक्षा के लिए काम कर रहे हैं.. इनके सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ 92 लाख गौ वंश है जिनमें से 20 लाख गौ वंश भटक रही है, लिहाजा सरकार को गौ अभ्यारण्य बनाने की जरूरत है, लेकिन गौ रक्षा के मसले पर हम एक कदम बढ़ाते है तो सरकार एक कदम पीछे चली जाती है, उन्होंने बताया की बन्द पशु बाजार को फिर से खोलने से दिक्कत हो रही है, राम्बालकदास ने यह भी कह दिया की चुनाव नजदीक है सरकार देख ले नही तो परिणाम भुगतना पड़ेगा, गौ रक्षा के लिए जो मुगल शासन में जो ह्यो सका वो इस सरकार में नही हो पा रहा है। उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है गौ हत्या अगर देश मे ह्यो रही है तो मुस्लिम कारण नही है, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में गौ कुशी जरूर होती है, लेकिन उसमें भी हिन्दू नेता का हाथ होता है, बिना हिन्दू नेता के साथ के वो ऐसा नही कर सकता, इसमें हिन्दू मुश्लिम दोनों को सोचना चाहिए की गौ हत्या ना हो।