विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में..अलग ही अंदाज दिखा CM भूपेश बघेल का!..

कोंडागांव..(कृष्णमोहन कुमार)..छत्तीसगढ़ में आज विश्व आदिवासी दिवस की धूम धाम से मनाई जा रही है..और खुद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में जिलास्तरीय विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की..इस दौरान प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी उनके साथ मौजूद रहे..

दरअसल विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सम्मिलित हुए..जिलामुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को भूपेश बघेल ने सम्बोधित किया..यही नही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग ही तस्वीर देखने को मिला..जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है..

बता दे कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के अस्तित्व में आते ही..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 अगस्त यानी विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया था..और आज विश्व आदिवासी दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आज मांदर बजाते दिखे..तथा मुख्यमंत्री तीर कमान के साथ भी दिखे..