विवाहिता को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शहर के अन्दर हुई इस घटना से फ़ैली सनसनी

अम्बिकापुर

नगर के खरसियां चौक स्थित एक मुर्गा बिक्री दुकान में घर से मायके जाने निकली विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बड़ी घटना के सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर घटना स्थल पर पंहुच दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया की नगर के सत्तीपारा निवासी 21 वर्षीय विवाहिता 31 अक्टूबर की शाम अपने मायके लुंड्रा क्षेत्र के ग्राम दोरना जाने निकली थी।

स्थानीय प्रतीक्षा बस स्टैंड से त्यौहार के कारण भीढ़ में उसकी बस छूट गई थी। बस स्टैंड में ही एक अज्ञात चार चक्का वाहन चालक ने उसे गाँव छोड़ देने की बात कही और कहा की कुछ पैसे दे देना। महिला को लेकर अज्ञात वाहन चालक उसके गाँव की ओर जा रहा था। रायगढ़ मार्ग में लुच्की घाट के पास वाहन चालक का फोन आने पर वह महिला को वही उतार कर वापस अम्बिकापुर की ओर आ गया। महिला कुछ देर तक अन्य वाहन का इन्तेजार करती रही। कोई साधन नहीं मिलने पर वह वापस पैदल अम्बिकापुर की ओर आ रही थी। खरसियां नाका के पास बाइक सवार एक युवक ने उसे घर छोड़ देने की बात कही और चौक के पास ही अपनी मुर्गा दुकान में बैठाया और कहा मै तुरंत आ रहा हूँ। थोड़ी देर में वह अपने एक अन्य साथी के साथ वहा पहुचा और महिला को एक कमरे में बंधक बनाते हुए उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।

दूसरे दिन सुबह महिला वहा से भागने में कामयाब हुई और सीधे अपने ससुराल पहुची। उसने अपने साथ हुई पूरी घटना अपने पति को बताई। सूचना पर पुलिस ने अपराध कायम करते हुए दुष्कर्म के आरोपी पर्राडांड निवासी सब्बा करीम पिता मुहम्मद मुस्तफा उम्र 30 व उसके साथी मोहम्मद कलहा पिता मो.इमदाद उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।