विधानसभा में गूंजा 100 से अधिक बन्दरो के आतंक का मामला..बजट चर्चा के दौरान उठा यह मुद्दा..

रायपुर..राज्य विधानसभा में आज परिवहन,वन और आवास पर्यावरण विभाग की बजट पर चर्चा हो रही थी..इसी दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने मंत्री मोहम्मद अकबर को घेरते हुए बन्दरो के आन्तक का मुद्दा उठाया..उन्होंने राजधानी रायपुर से लगे अटारी जलवाए क्षेत्र में 100 बन्दरो के झुंड के आतंक का मुद्दा उठाया..यही नही कांग्रेसी विधायक ने वन विभाग की बन्दरो पर नकेल कसने की मुहिम पर भी सवाल उठाए..

इसके अलावा नंदन वन को जू का दर्जा खत्म करने पर भी विरोध जताया ..इसके साथ ही उन्होंने पक्षी विहार योजना का विस्तार करने की मांग की…जिस पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने ध्यान देने की बात कहकर सदन को आश्वस्त किया..

वही विधायक उपाध्याय ने राजधानी रायपुर के चारो दिशाओ में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की..और ट्रांसपोर्टर के लिए सम्बन्धित जिलो में फिटेनेशन सर्टिफिकेट बनाने पर लगाई गई पाबंदी को खत्म करने की मांग की..