विडियों: महिला सांसद ने मंच में अव्यवस्था देखकर पासपोर्ट सेवा के अधिकारियों को लगाई फटकार.

patle 2 1

जांजगीर चांपा। आज जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर जांजगीर चांपा जिले के सांसद कमला देवी पाटले पहुचीं हुई थी। शुभांरभ कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों की बैठने की अव्यवस्था को देख सांसद पाटले नाराज हो गई , मंच में पासपोर्ट सेवा केन्द्र के अधिकारीयों को अपने अंदाज मे जोरदार फटकार लगाई। यह नजारा देख थोड़ी देर के लिए सभी अधिकारी सन्न रह गये। मामला मंच मे मुख्य अतिथियों की बैठक व्यवस्था को लेकर थी। बाद मे मामला शांत हो गया। कार्यक्रम के शुभांरभ में पहुचें जांजगीर चांपा सांसद कमला पाटले सहित विधायक नारायण चंदेल शामिल हुऐ। कार्यक्रम की शुरूवात स्वागत से हुई वही मुख्य अतिथियों दीप प्रज्वलीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पाटले ने कहा कि पासपोर्ट की अनिवार्यता आज के समय मे सबसे से जरूरी हो गई है। इसके लिए पहले लोगो को भोपाल,रायपुर जाकर पासपोर्ट बनाना पड़ता था। लेकिन आम लोगो की सुवधिा के लिए अब यह सुविधा जिलामुख्यालय में शुरू होने जा रही है। इसका लाभ जिले के अलावा आसपास के जिले के लोगो को भी होगा। वही जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल ने कहा की पहले कई दिनो की मेहनत से पासपोर्ट बना करता था। जिससे समय व पैसे दोनो की बर्बादी होती थी। वही आज के समय मे परिचय के रूप मे भी पोसपोर्ट को उपयोग कर सकते है। इसलिए इसकी अनिवार्यता आज हो गई हैं। मुख्य डाक घर को प्रदेश के पांचवे पासपोर्ट सेवा केन्द्र का दर्जा मिलने वाला है इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र से जांजगीर-चांपा जिले के अलावा आसपास जिले के लोग भी लाभान्वित होंगे। पासपोर्ट सेवा के लिए आज से अपाइन्टमेंट जारी किया गया विभाग के अनुसार प्रतिदिन 40 अपाईन्टमेंट जारी किये जाऐंगे जिसे मांग के अनुरूप बढ़ाया भी जाएगा। पासपोर्ट सेवा केन्द्र मे बायोमेट्रिक, फोटोग्राफ, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सुविधा रहेगी। गौरतलब है कि जिले मे पासपोर्ट सविधा प्रारंभ होने के पहले जरूरत मंदो को रायपुर का चक्कर लगाना पड़ता था और विभागीय प्रक्रियाओं के चतले कई बार आना जाना करना पड़ता था इस लिहाज से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को अब बड़ी राहत मिलेगी। 29 दिसंबर को जांजगीर पासपोर्ट सुविधा केन्द्र का विधिवत सुभारंभ हो जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से जिले सहित आस पास के लोगों को बिचैलियों को पासपार्ट बनावाने के लिए दिये जाने वाले माटी रकम देने से छुटकारा भी मिलेगा।

आगे की लिंक मे देखिए पूरा विडियों:

https://youtu.be/j0m8ZrVHJ-8