विजय मार्ग के चौडीकरण मे निगम को कब मिलेगी जीत ?

अम्बिकापुर 

अम्बिकापुर का संगम चौक अपने नाम के मुताबिक शहर का ह्यदय चौक माना जाता है। लेकिन इस मुख्य चौहारे से गुदरी बाजार जाने VI_VIJAY MARG 1वाला विजय मार्ग शहर के सबसे सकरा मार्ग था। लिहाजा स्थानिय लोगो और निगम प्रबंधन के बीच सहमति से विजय मार्ग का चौडीकरण तो शुरु हुआ। लेकिन आठ महीने मे भी पूरा नही हो सका।

अम्बिकापुर शहर के मुख्य चौराहा माने जाने वाले संगम चौक से शहर के मुख्य सब्जी बाजार यानी गुदरीबाजार की तरफ जाने वाला विजयVI_VIJAY MARG 2 मार्ग मे आमने सामने से आ रहे दो रिक्से भी एक साथ नही निकल सकते थे। इसलिए एक कार्ययोजना के तहत निगम और स्थानिय लोगो की सहमति से 10 महीने पहले इसे 25 फिट करने की सहमति बनी। और निगम ने इसके चौडीकरण का काम शुरु किया। और निगम ने अपने कछुआ चाल मे आठ महीने मे दोनो तरफ के एक दर्जन दुकान को तोड कर सडक चौडा कर दिया। लेकिन जिसकी वजह से ये मार्ग पूरी तरह चौडा नही हो पा रहा था। उस घर की महिला ने आज एक बार फिर निगम की फूर्ती पर रोक लगाने की कोशिश की। और सडक पर निकल कर ये चिल्लाचिल्ला कर ये कहने लगी 7 फिट की रोड को पहले 15 फिट और अब 25 फिट तो क्या हम 3 फिट मे रहेंगे।

दरअसल संगम चौक से गुदरी बाजार जाने वाले विजय मार्ग मे जिन तीन दुकानो के कारण मार्ग 8 महीनो से चौडा नही हो पा रहा था। उस परिवार का एक सदस्य कलेक्टर कार्यालय मे कार्यरत है तो दूसरा निगम मे प्लेसमेंट कर्मचारी है। और इसीलिए आज जब लोगो के लंबे इंतजार के बाद चौडीकरण के काम अंतिम रुप दिया जा रहा था। तब कुछ ऐसा बवाल हुआ। लेकिन इस कार्यवाही को अपने सामने कराने के लिए मौके पर मौजूद निगम कमीश्नर ए.के.हलदर इसे विवाद नही मानते है। बल्कि इसे लोगो का सहयोग कह रहे है।VI_VIJAY MARG 1

स्थानिय लोगो के सहयोग से अम्बिकापुर के सबसे संकीर्ण मार्ग का चौडीकरण का काम तो किया जा रहा है। लेकिन लगता है कि इस मार्ग के कुछ लोग अपनी संकीर्ण मानषिकता के कारण संकीर्ण गलियो मे ही रहना ज्यादा पसंद करते है। बहरहाल 20 से 25 मीटर से सडक चौडीकरण मे 250 दिन से अधिक का समय लगना एक तरह से निगम के उदासीन और मनमाने रवैये की ओर इशारा करता है। जो शहर के विकास के लिहाज से ठीक नही है ।