लिपिक संघ बिलासपुर के कलेंडर का किया मुख्य मंत्री ने विमोचन ..लिपिक वेतनमान सुधार का दिया आश्वासन…

बिलासपुर ..छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शास कर्म संघ के जिला शाखा बिलासपुर के कलेंडर का आज स्थानीय छग भवन मॆ मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने विमोचन किया संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी के नेतृत्व मॆ आज संघ का प्रतिनिधि मंडल छग भवन मॆ मुख्य मंत्री से मिला और कलेंडर विमोचन करवाया एवं साथ ही लिपिक वेतनमान सुधार एवं लिपिक महाअधिवेशन के लिय मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने का निवेदन किया जिस पर मुख्य मंत्री जी ने शीघ्र ही लिपिक वेतनमान सुधार और एवं महा अधिवेशन के लिय समय देने के लिय आश्वस्त किया…

वही इस सम्बंध में बलरामपुर -रामानुजगंज जिले के लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी के मुताबिक वे आश्वस्त है की मुख्यमंत्री भूपेश उनकी जायज मांगो पर विचार कर कोई ठोस पहल करेंगे..

इस प्रतिनिधिमंडल मॆ जिलाध्यक्ष सुनील यादव ,सम्भगीय अध्यक्ष हेमंत बघेल ,जिला सचिव प्रदीप शर्मा ,सह सचिव सूर्य प्रकाश कश्यप , जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट वर्षा रानी चरण एवं संघ के वरिष्ठ साथी नरेश तिवारी जी शामिल थे..