राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु बजरंग एवं रचना का चयन 

सूरजपुर 31 दिसम्बर 2014
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान यांेजनान्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण खो-खो एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी से 6 जनवरी 2014 तक पुणे महाराष्ट्र में किया जा रहा है। सहायक खेल अधिकारी मो. गौस बेग ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण खो-खो खेल प्रतियोगिता हेतु सूरजपुर जिले से ग्राम पचिरा निवासी बालक वर्ग में बजरंग लाल एवं बालिका वर्ग में रचना राजवाडे़ का चयन छतीसगढ़ की टीम से किया गया है। उल्लेखनीय है, कि नारद मिजं व्यायाम अनुदेषक द्वारा विगत पाॅच वर्षो से ग्राम पचिरा व आस-पास के गांव के छोटे-छोटे, बालक-बालिकाओं को प्रतिदिन प्रातः व शाम निः शुल्क प्रषिक्षण दिया जाता है। इनके मेहनत का ही परिणाम है, कि गांम्राचल से खिलाड़ी खो-खो खेल विधा में छ.ग. का प्रतिनिधित्व कर सूरजपुर जिले को गौरवान्वित कर रहे है। बजरंग लाल एवं रचना राजवाड़े को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु जी.आर चुरेन्द्र कलेक्टर सूरजपुर, श्री एम.एल. घृतलहरे अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के.पी. साय ने अपनी शुभकामनाएॅ दी हेै।