रायपुर : सिरपुर राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव की तैयारी शुरू

रायपुर : सिरपुर राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव की तैयारी शुरू


रायपुर 26 दिसम्बर 2013

 

 

प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में राज्य सरकार के वार्षिक आयोजन सिरपुर राष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई  है। इसका आयोजन आगामी चान जनवरी से छह जनवरी तक वहां के प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर प्रागण में किया जाएगा। आयोजन का यह दूसरा वर्ष होगा। इस सिलसिले में आज यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मंडल के प्रबंध संचालक श्री संतोष मिश्रा और संचालक जनसंपर्क श्री ओ.पी.चौधरी सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

प्रबंध संचालक श्री मिश्रा ने बताया कि इस बार के सिरपुर महोत्सव में भी छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के जाने-माने कलाकारों को लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत और अन्य नृत्य विधाओं के प्रदर्शन के लिए आंमत्रित किया जा रहा है। पर्यटन मंडल इसके लिए तैयारियों में जुट गया हैं। बैठक में आयोजन के प्रचार-प्रसार की रूपरेखा भी तय की गई। छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में महानदी के किनारे स्थित सिरपुर को दक्षिण कोसल के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन छत्तीसगढ़ की राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है। इतिहासकारों के अनुसार सिरपुर बौद्ध, शैव, वैष्णव और जैन संस्कृतियों का संगम स्थल होने के कारण भारतीय इतिहास में सामाजिक समरसता के लिए भी प्रसिद्ध है। बौद्ध विहारों के अवशेष भी यहां उत्खनन में प्राप्त हुए हैं। प्रसिद्ध चीनी यात्री व्ह्ेनसांग ने भारत यात्रा के दौरान 639 ईसवी में सिरपुर का भ्रमण किया था। यहां प्राचीन और मध्य युगीन बौद्ध युग के अवशेष भी मिले है। सिरपुर में लक्ष्मण मंदिर, गंधेश्वर मंदिर, आनंद प्रभु कुटीर विहार और स्वास्तिक विहार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और पुरातात्विक महत्व के मंदिर और विहार स्थित है। सिरपुर के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार ने इस पुरातात्विक धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के कार्ययोजना पर कार्य कर रही है।

तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख और तिब्बतियों के बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा इस बार 13 जनवरी से 17 जनवरी 2014 तक सिरपुर के प्रवास पर रहेंगे। उन्होंने 7 मार्च 2013 को भी सिरपुर का दौरा किया। था।

 

13 हजार बुजुर्ग कर सकते है तीर्थ यात्रा… पढिए https://fatafatnews.com/?p=2375