रामानुजगंज मे आर्थिक नाकेबंदी मे मौजूद रहे बृहस्पति औऱ गोपाल

रामानुजगंज 

छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर मे की गई आर्थिक नाकेबंदी का असर जिले भर मे देखने को मिला। राज्य शासन की नीतियो को किसान विरोधी नीति बता कर किए गए इस प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रसाद  गुप्ता, विधायक बृहस्पति सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जान्हवी गुप्ता मे किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामानुजगंज द्वारा किए गए आर्थिक नाकेबंदी के दौरान अम्बिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया गया। इधर कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देखकर मौके पर काफी संख्या मे पुलिस बल भी तैनात था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रामानुजगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए आर्थिक नाकेबंदी के दौरान व्यवसायिक वाहनो को सुबह 11 बजे के बाद से ही रोक दिया गया। जिसके कारण अम्बिकापुर मार्ग मे धीरे काफी संख्या मे वाहन की कतार लग गई । इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ किए गए आंदोलन मे मौोजूद कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि रमन सरकरा किसानो के हितो की अनदेखी कर रही है। चुनाव के पूर्व लोकलुभावन वादे किए थे।लेकिन अब सभी वादो से मुकर गई है। जिसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि प्रति एकड 10 क्विंटल धान खरीदेने का फैसला अव्यवहारिक है। रमन सरकार ने चुनाव पूर्व धान पर 300 रुपए बोनस के साथ 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का वादा किया था। अब सरकार इससे मुकर रही है। जिसे कांग्रेस किसी सूरत मे बर्दास्त नही करेंगी।

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महामंत्री अजय सोनी , अरुण अग्रवाल , अरविन्द दुबे, विपिन सिंह , आलोक जायसवाल, रुपवंती जायसवाल , प्रमोद गोस्वामी, मनु यादव, दामोदर मिश्रा, प्रतीक सिह, अमरदीप सिंह आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।