राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ 12 जनवरी को

अम्बिकापुर 06 जनवरी 2014

खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय पुरूष एवं महिला मैराथन दौड़ का आयोजन 12 जनवरी को रायपुर में किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी ने विकासखण्डवार विजेता धावकों को 10 जनवरी को सायं 5 बजे पुलिस के खेल शाखा में उपस्थित होने कहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 94252 56144 अथवा 94060 46922 पर सम्पर्क किया जा सकता है।       विकासखण्डवार विजेता महिला धावकों में उदयपुर की मानमति, सीमा, फूलमति, सुमारी बाई, धनेश्वरी, कविता, चांदनी पैंकरा, तिलकुंवर, लखनपुर की उर्मिला, सीमा राजवाड़े, लुण्ड्रा की पवन सिंह, विमला, सुनिता पैंकरा, अनिमा मिंज, रश्मि पैंकरा, समनिया पैंकरा, बतौली की पुष्पा पैंकरा, सरीता तिग्गा, पुरूष धावकों में उदयपुर के गुलशन, राजकुमार पैंकरा, गोलन सिंह, हिलनसाय, करीमन, बसंत, जग्ग साय, सियम्बर, मुन्जन सिंह अम्बिकापुर के भोला राम, धनेश्वर सिंह, एतबल लकड़ा, राजधन, मनोज कुमार, बतौली के सुमित कुमार तिग्गा, सीतााराम, लखनपुर के राजेन्द्र, राजनाथ, मनोहर, सीतापुर के सुनील एक्का शामिल हैं।