मोदी के प्रधानमंत्री बनते भाजपा सरकार की घिघ्घी बंध गयी : भूपेश बघेल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल के पत्रकारवार्ता के प्रमुख बिन्दु

रायपुर 

भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय धोखाधड़ी कर रही है। धान के सामर्थन मूल्य के लिये 2100 रू. करने डाॅ. मनमोहन सिंह को पत्र लिखा। 300 रू. बोनस की बात घोषणा पत्र में लिख कर मुकर गये। मोदी के प्रधानमंत्री बनते भाजपा सरकार की घिघ्घी बंध गयी। सरकार ने जब पंजीयन की बात कही थी तभी स्पष्ट हो गया था कि भाजपा सरकार की मंषा ठीक नहीं है, भाजपा सरकार धान खरीदी को लेकर ईमानदार नहीं है। अभी तक धान खरीदी का लक्ष्य तक निर्धारित नहीं किया है। 21 अक्टूबर को धान खरीदी शुरू करने के बदले 1 दिसंबर को धान खरीदी की शुरूआत की घोषणा क्यों की गयी? देर क्यों की जा रही है? एक एकड़ पर 10 क्विंटल की खरीदी न्याय संगत नहीं है। भाजपा सरकार कम से कम धान खरीदी करने का उपाय खोज रहे है। कांग्रेस इस वादाखिलाफी को बर्दाष्त नहीं करेगी। कांग्रेस ने हमेषा गरीबों मजदूरों किसानों की लड़ाई लड़ी है। सरकार चाह कर भी राषन कार्ड नहीं काट पायी। राषन कार्ड आंदोलन की ही तरह धान खरीदी के मुद्दे पर किसानों की लड़ाई कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी। जब तक सरकार एक-एक दाना धान की खरीद की व्यवस्था नहीं करेगी और उनका बोनस देने का निर्णय की घोषणा नहीं करेगी, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हमने एनडीए सरकार के खिलाफ गिरफ्तारी दी थी। रमन सिंह जी से आव्हान करता हूं कि यदि भाजपा में 2014 के विधानसभा चुनावों में जनता से किये गये वादों के प्रति जरा भी गंभीर हो तो दिल्ली चलें मोदी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के किसानो की आवाज बुलंद करने के लिये।
छत्तीसगढ़ प्रदेष कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किसान भाईयों का प्रति एकड़ 10 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर, दिनांक 1 दिसंबर 2014 से खरीदने की घोषणा तथा बोनस राषि की स्पष्ट घोषणा नहीं किये जाने के विरोध में दिनांक 5 अक्टूबर 2014 रविवार को जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालयों में धरना प्रदर्षन एवं मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
आज प्रदेष भर में जलेगा रमन सिंह का पुतला सभी जिलों के प्रभारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों से आग्रह किया गया है कि जिला, शहर मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करे और सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देषित करें कि वे दिनांक 5 अक्टूबर 2014 को उपरोक्तानुसार छत्तीसगढ़ के सभी ब्लाक मुख्यालयों में मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित करें।
6 अक्टूबर 2014 सोमवार को दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन गांधी चैक रायपुर में प्रदेष कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षगण, महामंत्रीगण एवं जिला प्रभारी कार्यकारी समिति के सदस्यों की आवष्यक बैठक आहूत की गयी है। इस बैठक में सरकार की धान खरीदी नीति के विरोध सहित नगरीय निकाय चुनाव 2014 की तैयारियो और सदस्यता अभियान की समीक्षा विषयों पर चर्चा की जायेगी।
पत्रकारवार्ता में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किये मैचों और केबीसी के आयोजन में 25 करोड़ रू. से अधिक की राषि बर्बाद कर दी। कई राज्य ऐसे है जो ऐसे आयोजनों के बिल निजी संस्थानों से वसूल किया जाता है। चेरीटी का अंष शुन्य है। छत्तीसगढ़ की या छत्तीसगढ़ में किसी की भी सहायता के इन निजी संस्थानों में कुछ भी नहीं किया और जनता की गाढ़ी कमाई के पच्चीस करोड़ केबीसी और क्रिकेट में फूंक दिये गये है।
शैलेश नितिन त्रिवेदी