मुख्यमंत्री रमन सिंह सोमवार को आएँगे रायपुर

रायपुर, 29 दिसम्बर 2013

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज शाम 5.30 बजे रायपुर से विशेष विमान द्वारा इंदौर के लिए रवाना हुए। डॉ. सिंह इंदौर में रात्रि विश्राम के बाद कल 30 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे हेलीकाप्टर से उज्जैन जाएंगे और साढ़े 10 से 12 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करंेगे। डॉ. सिंह दोपहर 12.10 बजे उज्जैन से मध्यप्रदेश के खण्डवा जिले की धार्मिक नगरी आंेकारेश्वर पहुंचेंगे और दोपहर 12.40 से 2 बजे तक मंदिर दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री 2.30 बजे वापस इंदौर पहुंचेंगे और शाम 4 बजे इंदौर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।