मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्रेन में आग लगने से अनेक यात्रियों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

रायपुर, 28 दिसम्बर 2013

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आन्ध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के नांदेड़-बंगलुरू एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से अनेक यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ रमन सिंह ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी ओर से तथा छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने घायल यात्रियों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। ज्ञातव्य है कि इस यात्री रेल गाड़ी के वातानुकूलित बोगी में आग लगने पर यह दुर्घटना हुई। इसमें कम से कम 23 लोगों की दुखद मृत्यु होने की जानकारी मिली है।