मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना..


रायपुर, 30 दिसम्बर 2013

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज मध्यप्रदेश की तीर्थ भूमि उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सपरिवार भगवान महाकाल के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों ने भगवान महाकाल का दुग्धाभिषेक किया। डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण राष्ट्र के लोगों के लिए सुख-समद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की और भगवान महाकालेश्वर से आशीर्वाद मांगा।