मुख्यमंत्री ने जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी श्री मंडावी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

 रायपुर, 03 जनवरी 2014

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के बीजापुर जिला जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारी श्री गणेश राम मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मंडावी वहां सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ थे। जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह और संचालक जनसम्पर्क श्री ओ.पी. चौधरी ने भी श्री मंडावी के देहावसान पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री सहित विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय श्री मंडावी के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री मंडावी का उनके गृह जिले उत्तर बस्तर (कांकेर) के अपने पैतृक गांव पटौद में निधन कल शाम निधन हो गया। वह काफी लम्बे समय से बीमार थे।