मुख्यमंत्री को लोयला कॉलेज भवन के लोकार्पण का न्यौता..

 रायपुर, 28 दिसम्बर 2013

3160ccc

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर जशपुर जिले के कुनकुरी से आए लोयला जेस्यूट सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सोसाइटी द्वारा कुनकुरी में वर्ष 2005 से लोयला कॉलेज प्रारंभ किया गया है, जिसमें वर्तमान में आठ सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस महाविद्यालय में विज्ञान, कला, वाणिज्य और पी.जी.डी.सी.ए. की कक्षाएं संचालित की जा रही है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस महाविद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। प्रतिनिधि मंडल ने इस भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री से कुनकुरी आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री सरजियस मिंज, लोयला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर आस्कर तिर्की, उप प्राचार्य फादर मार्टिन तिर्की सहित फादर प्रफुल्ल बड़ा और फादर एस. लकरा शामिल थे।