मुख्यमंत्री के किया राज्य कर्मचारी संघ के कैलेण्डर का विमोचन

 रायपुर, एक जनवरी 2014

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के नये वर्ष 2014 के कैलेण्डर का विमोचन किया। नये वर्ष के प्रथम दिवस पर डॉ. सिंह के निवास परिसर में आयोजित ओपन हाउस कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री पूरन सिंह पटेल, प्रदेश सचिव श्री ए.के. चेलक, संगठन मंत्री श्री अरविंद ओझा, प्रदेश कार्यमंत्री श्री वी. आर. रावत और उपाध्यक्ष श्री डी.के. पाण्डेय सहित सर्वश्री के.एल. जायसवाल, अजय शुक्ला, आर.पी. अहिरवार, सुमान सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश सिन्हा, केशवराम खाण्डवे, मोहम्मद मूसा, ए.के. पाल, नरेन्द्र सिंह सलुजा, लक्केश कुमार, ए.आर. मरकाम और प्रकाश देकवे   शामिल थे।