महिला ने किया अग्निस्नान..आग बुझाते पति भी झुलसा…

महिला ने किया अग्रिस्नान,आग बुझाते वक्त पति भी झुलसा

महिला की मौत पति का चल रहा है इलाज

अम्बिकापुर

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के बंसतपुर थाना अंतर्गत पशुपतिपुर ग्राम में बुधवार को एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद मिट्टी तेल उड़ेल अग्रिस्नान कर लिया। पत्नी को आग में जलता देख पति ने आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गया। दोनों को उपचार हेतु अम्बिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के कुछ ही देर बात महिला की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक पशुपतिपुर निवासी करतीलाल की 24 वर्षीय पत्नी महारतिया जिसका पति से काम करने को लेकर विवाद को गया। विवाद के बाद करतीलाल अपने पड़ोस में अपनी चाची के यहां चला गया। कुछ देर बाद महिला ने अपने ऊपर मिट्टी तेल उड़ेल आग के हवाले कर दिया। जानकारी मिलने पर करतीलाल ने आग बुझाने की कोशिश करने लगा, उसी दौरान वह भी आग की चपेट में आ गया। महारतिया जो कि काफी जल चुकी थी उसका बुधवार की शाम को ही उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। करतीलाल की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार जारी है।