महासंपर्क अभियान को सफल बनाने समय देने का लें संकल्प: बिधानचन्द्र कर

अम्बिकापुर

भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में आयोजित महासम्पर्क अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संभागीय संगठन मंत्री बिधानचन्द्र कर, भजापा सांसद व जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह, एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर की आयोजित की गई थी.
उक्त बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए संभागीय संगठन मंत्री बिधानचन्द्र कर ने कहा कि चाहे हज़ार बैठकेन कर लें जबतक सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता महासम्पर्क अभियान में प्रतिदिन कम से कम दो घंटे नहीं देंगें तब तक हमें सार्थक परिणाम नहीं मिलेंगे. इसलिए हम सब आज यह संकल्प लें की इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक जुट होकर जिला, मंडल सहित बूथ स्तर पर पुरे जोश के साथ जुट जायेगें,जव निश्चित ही हमें लक्ष्य को स्पर्श करने से कोई नहीं रोक
सकता.
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए सकारात्मक विचार से पुरे लगन से कार्य करने की आवश्यकता हैं जैसे हम सबने मिलकर सदस्यता अभियान को सफल बनाया उसी तरह हमें महासंपर्कunnamed (6) अभियान को भी सफल बनाना हैं जिला स्तर के साथ साथ मंडल और बूथ स्तर पर बैठक करके इस अभियान को सफल बनाने के लिए शुभकामनायें दी.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दायित्वों का निर्वहन करने में निपूर्ण है जिसके कारन प्रथम दृष्टया जटिल लग रहा यह अभियान राष्ट्रिय स्तर पर अपने जिले का नाम रौशन किया है. 1984 में दो लोकसभा सिट वाली हमारी पार्टी 282 की विशाल लोकसभा सदस्यों के साथ केंद्र में यदि सरकार बना पाई है तो केवल आप जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हो सका है.
भाजपा जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी ने बैठक में सभी बैठक में उपस्थित सदस्य, सक्रीय सदस्य, व महासम्पर्क अभियान की मंडलवार समीक्षा करते हुए सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों को 31 जुलाई तक महासंपर्क अभियान को पूर्ण कर लेने की बात कहते हुए बताया की एक लाख पन्द्रह हजार ऑनलाइन सदस्य बन चुके हैं जिसके साथ साथ सदस्यता रसीद प्राप्त करके भी सदस्य बनने का अभियान साथ साथ चलेगा.

बैठक में मुख्य रूप से बाबूलाल अग्रवाल, प्रभात खलखो, भारत सिंह सिसोदिया, हरपाल सिंह भामरा, अभिमन्यु गुप्ता, दिनेश गुप्ता, श्रीमती माया मिश्रा, अशोक गुप्ता, धनीराम यादव, श्रीमती कल्पना भदौरिया, राजबहादुर शास्त्री, जन्मेजय मिश्रा, राजकुमार बंसल, बृजकिशोर पाण्डेय, विनोद हर्ष, दीपेन्द्र पुरिया, विजय व्यापारी, अजित सिंह, रोशन गुप्ता, अनिल सिंह, राज्जुराम भगत, श्रीमती शकुंतला पाण्डेय, अनिल जयसवाल, अशोक सोनवानी, राजेश कश्यप, मनोज गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, संजय गुप्ता, डॉ. आशीष दुबे, नवनी कान्त दत्ता, अजय सिंह, शैलू सिंह, तजिंदर बग्गा, आकाश गुप्ता, उमाशंकर उपाध्याय, चन्द्र बसु यादव, नरेंद्र सिंह, जितेश्वर पाठक, सुरेन्द्र साहू, निश्चल सिंह, रजनीश पाण्डेय,