महापौर के लिए 4 और पार्षद के लिए 157 प्रत्याशी मैदान में

अम्बिकापुर
अम्बिकापुर नगर पालिक निगम मे होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आज नाम वापसी का आखिरी दिन था। नाम वापसी के बाद अम्बिकापुर महापौर पद के लिए कांग्रेस भाजपा समेत 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे बचे है। जबकि 48 वार्डो के लिए 157 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे बचे है। जिसके साथ ही आज ही सभी प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह का भी आबंटन कर दिया गया है।
अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के लिए 29 दिसंबर को होने वाली प्रथम चरण के मतदान के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन था। सुबह कार्यालयीन समय से तीन बजे तक हुई नाम वापसी मे महापौर पद के लिए 6 नामांकन मे 2 ने नाम वापसी कर लिया है। जिसके बाद अब 4 महापौर प्रत्याशी चुनाव मैदान मे बचे है। जिसमे कांग्रेस के डाक्टर अजय तिर्की, भाजपा की मंजूषा भगत के साथ दो और प्रत्याशियो मे सीधा मुकाबला होगा। वही निगम क्षेत्र के 48 वार्ड प्रत्याशियो के 225 नामांकन फार्म मे से अंतिम दिन तक 68 प्रत्याशियो ने नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद अब शहर के 48 वार्डो मे 157 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है। Untitled_0050 (9)
दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रकिया के बाद तकरीबन 2 घंटे तक चुनाव चिन्ह आबंटन की प्रकिया चली। जिसमे वार्ड पार्षद प्रत्याशी के साथ महापौर पद के लोगो को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया।कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु सैन ने चुनाव चिन्ह का आबंटन किया गया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे प्रत्याशियो और राजनैतिक दलो की बैठक आयोजित हुई। इधर नाम वापसी के अंतिम दिन वार्डो मे प्रत्याशियो की संख्या के आधार पर ये भी तय हो गया है कि अब किसी भी वार्ड मे मतदान के लिए दो ईव्हीएम मशीन लगाने की आवश्यकता नही पडेगी।
अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए अब 4 प्रत्याशी और 48 वार्डो में पार्षदो पद के लिए 157 प्रत्याशियो के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। बहरहाल अब तो 29 तारिख को ईव्हीएम मे कैद वोट ही ये तय करेगे कि इतने प्रत्याशियो मे जीत किसकी किसकी होती है।