बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं संस्कृत महाविद्यालय श्रीकोट में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीयन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। प्राचार्य नंदकिशोर सिंह ने छात्र-छात्राओं को उनके व्यस्क होने पर मिलने वाली मतदान की जिम्मेदारी से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि मतदाता बनने के बाद ही आप मतदान कर सकते हैं यह मतदान पूर्ण रूप से आपकी इक्षा तथा आपके स्व विवेक पर निर्भर करता है कि आपको किसे मतदान करना है किसे नहीं। मतदान वो जिम्मेदारी है जिससे हम अपने देश ले लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं। स्वीप जागरूकता कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी योगेश कुमार राठौर के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली एवम् सेवाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
उन्होंने बताया की तकनीक के इस दौर में मतदाता पंजीयन हेतु हमे कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से हम सीधे फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं इसी प्रकार किसी प्रकार के सुधार,स्थानातरण या एपिक कार्ड गम जाने की दशा में फॉर्म 8 तथा मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए फॉर्म 7 ऑनलाइन माध्यम का प्रयोग कर सकते हैं।
संस्कृत महाविद्यालय श्रीकोट ने आयोजित की जागरूकता रैली
विधानसभा सामरी में संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में ग्राम में रैली निकाल कर नागरिकों एवं मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन बोरघरिया के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से मतदाता पंजीयन की अपील की है, ताकि आने वाले निर्वाचन में सभी अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र की नीव मजबूत लड़ने में अपनी भूमिका निभा सकें।
